संविधान दिवस पर नैनीताल पुलिस ने ली शपथ, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
हल्द्वानी। संविधान दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण व्यक्त करते हुए संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। साथ ही सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#संविधान_दिवस #NainitalPolice #UttarakhandPolice #KumaunRange








