उत्तराखंड क्राइम रामनगर

अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 480 टिन के साथ कैंटर जब्त।

Spread the love

अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 480 टिन के साथ कैंटर जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। वन विभाग की बन्नाखेड़ा रेंज ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 480 टिन अवैध लीसा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि परिचालक को मौके से पकड़ लिया गया। बरामद लीसा और वाहन को विभागीय अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 

वन विभाग के अनुसार 22 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कैंटर संख्या UK19CA-0856 रानीखेत-भिकियासैंण से बेतालघाट और रामनगर होते हुए बन्नाखेड़ा की ओर अवैध लीसा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित कर बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव, नयागांव और बरहैनी क्षेत्र में नाकेबंदी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, सीएम धामी ने किया सम्मान।

 

 

करीब 10:30 बजे नयागांव में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। वन विभाग की टीम द्वारा वाहन रोकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से वाहन लेकर बरहैनी की ओर भाग निकला। टीम ने बरहैनी रेंज के कर्मचारियों के साथ पीछा किया, जिसके बाद चालक ने वाहन जंगल किनारे छोड़ दिया और परिचालक के साथ भागने का प्रयास किया। चालक जंगल में फरार होने में सफल रहा, जबकि परिचालक को टीम ने मौके पर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नेचर गाइड उत्तराखंड के जंगलों, वन्यजीवों और संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडरः मुख्यमंत्री

 

 

 

वाहन की तलाशी के दौरान ऊपर रखे फूड क्रेट हटाने पर नीचे काली पन्नी से ढके 480 टिन लीसा बरामद हुए। परिचालक से लीसा परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

वन विभाग ने कैंटर और 480 टिन लीसा को विभागीय अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय बन्नाखेड़ा भेज दिया है। मामले में वन अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

 

कार्रवाई में शामिल टीम

बन्नाखेड़ा रेंज: उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला, वन आरक्षी दीपक नेगी, महेश चन्द्र आर्या, कार्यालय सहायक युवराज सिंह चुफाल तथा वाहन चालक किशन सिंह।

बरहैनी रेंज: वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी, वन आरक्षी विनोद चंद्र जोशी, बिंदिया कोहली, आउटसोर्स श्रमिक नीरज रौतेला एवं रोपण रक्षक जगमोहन।