उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

एक किलो 75 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

 एक किलो 75 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडेय – संपादक

हल्द्वानी – उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी स्मैक की खेप पकड़ी गई है, जिसे देखकर पुलिस का भी सिर चकरा गया था  नैनीताल जिले के लालकुआं में पुलिस ने एक किलो 75 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपियों में से एक यूपी पुलिस का सिपाही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, अधिकारियों को सख्त निर्देश।

नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जब पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वो रुकने के बचाए भगाने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें भागने में कामयाब नहीं होने दिया और वहीं पर धर दबोचा। पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

 

इसके बाद पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुद के नाम मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की लेखनी से मिलता है समाज को नया मार्ग: पुष्कर सिंह धामी।

 

 

आरोपी रविंद्र सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है, जो इस समय यूपी के बरेली जिले में तैनात है। वहीं एक आरोपी होमगार्ड का बेटा है और बीडीएस का छात्र है।