उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान

Spread the love

 

पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

■ कार्यभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

■ कैंची धाम मेला एवं पर्यटन सीजन की तैयारियों का स्वयं किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

 

 

*कुमायूँ परिक्षेत्र को मिला नया नेतृत्व*

भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने आज पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने परिक्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी ली।

*पत्रकार वार्ता में रखी अपनी प्राथमिकताएँ*

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने कहा कि कुमायूँ परिक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाना, जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पुलिस और जनता के मध्य विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

 

 

 

 

*कैंची धाम एवं पर्यटन सीजन रहेगा विशेष फोकस*

पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने कहा कि आगामी कैंची धाम स्थापना दिवस, पर्यटन सीजन तथा बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं अवरोधरहित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवाओं, डायवर्जन प्लान तथा भीड़ नियंत्रण के लिए सभी संबंधित जनपदों में व्यापक एवं प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को निर्बाध यात्रा एवं दर्शन का अनुभव प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

आधुनिक पुलिसिंग एवं पुलिस कल्याण पर विशेष जोर
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण, तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, स्मार्ट पुलिसिंग, अपराध विश्लेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं क्षमता विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अपराध एवं यातायात प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान हेतु समन्वित रणनीति अपनाई जाएगी।

*मीडिया को बताया जनजागरूकता का महत्वपूर्ण साझेदार*

पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने मीडिया प्रतिनिधियों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा एवं जनजागरूकता के प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

*कार्यभार ग्रहण करते ही पहुँचीं कैंची धाम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
पत्रकार वार्ता के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती स्वयं कैंची धाम पहुँचीं और आगामी कैंची धाम मेले एवं पर्यटन सीजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधों, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

*मंदिर समिति के साथ समन्वय पर दिया विशेष बल*

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी अपील की कि आगामी आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन एवं मंदिर समिति के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा।