उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एसएसपी नैनीताल ने किया था पर्दाफाश* *एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में*

Spread the love

*नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एसएसपी नैनीताल ने किया था पर्दाफाश*

*एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में*

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक

 

 

*कब्जे से 500 के नकली नोट 39,500 रुपये बरामद*

*अब तक गिरोह में शामिल 08 अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार*

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग* अभियान के अन्तर्गत लालकुआं पुलिस ने *नकली नोट खपाने के गिरोह का पर्दाफाश* किया था।
मामले में अन्य संलिप्त सदस्यों की भी गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश पर
*श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण* में *श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09-10-2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक- 09 अक्टूबर *01 अभियुक्त व 13/14 अक्टूबर को 06 अभियुक्तों को नकली नोट खपाने के अपराध में गिरफ्तार* किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे-आई रामनगर को मिला नया नेतृत्व: डॉ. जफर सैफी नगराध्यक्ष, सीएस जोशी महासचिव नियुक्त।

 

 

 

मामले में गहनता से जारी जांच के क्रम में व0उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन कर *दिनांक 14/10/2024 को सुभाष नगर बिन्दुखत्ता को जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त सलमान खाँ को गिरफ्तार* कर अभियुक्त उपरोक्त के *कब्जे से 500 रू0 के 79 नकली नोट कुल-39500 रू0, बरामद* किया गया है।
अभियुक्तगणो को रिमाण्ड हेतु मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जलभराव रोकने की तैयारी तेज, SDM व नगर आयुक्त ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण

*गिरफ्तारी-*
सलमान खाँ पुत्र अख्तर खाँ निवासी नगरिया कला थाना इज्जत नगर जिला बरेली

*गिरफ्तारी पुलिस टीम-*
1-व0 उ0नि0 हरेन्द्र सिंह
2-व0 उ0 नि0 दीपक बिष्ट
3-हे0 का0 त्रिलोक सिंह
4-का0 जितेंद्र बिष्ट
3-का0 सुनील कुमार

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी: एकता, शांति और समरसता का संकल्प।