उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

Spread the love

रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर। उत्तराखंड का पर्यटन नगरी रामनगर गुरुवार को देश के सबसे बड़े फुटवियर बिजनेस आयोजनों में से एक का गवाह बना। पहली बार रामनगर में आयोजित एशियन फुटवेयर्स के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘RISHTA 2026’ में देशभर से 600 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स एक मंच पर जुटे। द कॉर्बेट ग्रैंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने आगामी सीजन के लिए 2,500 नए फुटवियर डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च पेश कर अपने विस्तार और नवाचार की नई रणनीति का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री

 

 

 

कार्यक्रम में स्पोर्ट्स, एथलीजर, स्कूल, कैजुअल और कम्फर्ट फुटवियर की अत्याधुनिक रेंज प्रदर्शित की गई। कंपनी के अनुसार नई श्रृंखला को भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हल्के वजन, बेहतर कुशनिंग, सांस लेने योग्य मटेरियल, अधिक टिकाऊपन और आधुनिक डिज़ाइन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित यह पूरी रेंज “मेड इन इंडिया” विजन को मजबूत करती है।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नई प्रोडक्ट रेंज का भव्य अनावरण किया और देशभर से आए बिजनेस पार्टनर्स से संवाद कर कंपनी की उपलब्धियों की सराहना की।

 

 

 

एशियन फुटवेयर्स के चेयरमैन राजिंदर जिंदल ने कहा कि RISHTA केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट नहीं, बल्कि कंपनी और उसके पार्टनर्स के बीच विश्वास और साझेदारी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों और फीडबैक के आधार पर तैयार किए गए उत्पाद बेहतर गुणवत्ता, आराम और किफायती कीमतों के साथ बाजार में उतारे जा रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य विश्वस्तरीय डिज़ाइन और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले मेड इन इंडिया फुटवियर को देश के हर कोने तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24x7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश

 

 

 

AI तकनीक से मजबूत होगा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
कार्यक्रम में कंपनी ने अपने स्वामित्व वाले एआई प्लेटफॉर्म AsianGPT की भी जानकारी साझा की। 400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए विकसित यह प्लेटफॉर्म 3 करोड़ से अधिक वास्तविक ऑर्डर्स के डेटा पर प्रशिक्षित है। इसके माध्यम से पार्टनर्स को उपभोक्ताओं की पसंद, ट्रेंडिंग रंग, लोकप्रिय कीमतें और क्षेत्रवार मांग से जुड़ी हाइपरलोकल जानकारी मिलती है, जिससे वे डेटा आधारित और सटीक इन्वेंट्री निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा

 

 

 

 

रामनगर को मिली राष्ट्रीय पहचान
पहली बार उत्तराखंड के रामनगर में इस स्तर का राष्ट्रीय बिजनेस आयोजन होने से स्थानीय पर्यटन और होटल उद्योग को भी बड़ा लाभ मिला। देशभर से पहुंचे सैकड़ों कारोबारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने रामनगर को एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान दिलाई। यह आयोजन उत्तराखंड में बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक आयोजनों की संभावनाओं को भी नई दिशा देता नजर आया।