उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह: DGP उत्तराखंड ने सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा।

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह: DGP उत्तराखंड ने सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी। 14 फरवरी 2025 को आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस समारोह में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डीजीपी उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग की।

 

 

हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित इस ब्रीफिंग में डीजीपी उत्तराखंड ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने देने के सख्त निर्देश दिए और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

 

 

 

 

फ्लीट रिहर्सल और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

डीजीपी उत्तराखंड द्वारा गौलापार स्टेडियम के ऑडिटोरियम में वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की डिब्रीफिंग की गई। इस दौरान फ्लीट रिहर्सल के बाद सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

 

 

 

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था  वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  योगेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय श्री करन सिंह नगन्याल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कड़े निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, ड्यूटी इंचार्ज से समन्वय स्थापित करने और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी (सेनानायक 31वीं वाहिनी), मंजूनाथ टी.सी. (पुलिस अधीक्षक सुरक्षा),  पंकज भट्ट (सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी),  प्रदीप राय (पुलिस अधीक्षक अभिसूचना उत्तराखंड), देवेंद्र पींचा (एसएसपी अल्मोड़ा), चंद्रशेखर आर. घोड़के (पुलिस अधीक्षक बागेश्वर), श्रीमती रचिता जुयाल (पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस मुख्यालय), डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल) सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस