स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का संकल्प: शहीदों का सपना साकार करने और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग।

स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का संकल्प: शहीदों का सपना साकार करने और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 9 नवंबर 2024 – उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। शहीद पार्क, लखनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने राज्य के विकास को लेकर सरकारों की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

 

 

 

आंदोलनकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति और जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के कारण खेतिहर भूमि के बर्बाद होने से हो रहे पलायन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का पुरजोर आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

 

इसके अतिरिक्त, आंदोलनकारियों ने हाल ही में हुई मरचूला दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी, प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, पीतांबरी रावत, हरिमोहन मोहन, शेर सिंह लटवाल, इंद्र सिंह मनराल, पान सिंह नेगी, राजेंद्र खुल्बे, रईस अहमद, नीमा सती, कमला जोशी और कई अन्य आंदोलनकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

 

आंदोलनकारियों ने सरकार से उत्तराखंड की मूल अवधारणा के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

karki
inder