रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से शुरू होगा 100 MBBS सीटों पर दाखिला: अजय भट्ट

 

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से शुरू होगा 100 MBBS सीटों पर दाखिला: अजय भट्ट

लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद मिली सफलता, केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी

रुद्रपुर। पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम वीकेंड पर ट्रैफिक प्लान लागू, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को शुरू कराने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। केंद्र सरकार अब तक परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध करा चुकी है। परियोजना 90:10 के वित्तीय अनुपात पर आधारित है, जिसमें शेष राज्यांश उत्तराखंड सरकार उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें उपलब्ध होने से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, भविष्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चीन-अमेरिका प्रतिद्वंद्विता के बीच भारत की रणनीतिक स्वायत्तता अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रो. स्वर्ण सिंह*

अजय भट्ट ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से लगातार संपर्क किया, पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से भी वार्ता की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर कॉलेज को जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से कॉलेज वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शुरू नहीं हो सका, लेकिन सत्र 2027-28 के लिए इसी वर्ष आवश्यक निर्देश जारी होना संतोषजनक है। इससे संस्थान में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ*

सांसद ने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा की पढ़ाई के लिए नए अवसर मिलेंगे और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अंत में अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

karki
inder