कोटद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 258 ग्राम चरस के साथ बिजनौर का युवक गिरफ्तार

कोटद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 258 ग्राम चरस के साथ बिजनौर का युवक गिरफ्तार

 

मोटरसाइकिल सीज, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज; नशे की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

 

कोटद्वार। जनपद पौड़ी में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 258 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष सैनी निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का बड़ा शिकंजा, तड़के से कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश

 

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिलेभर में नशे की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP20Q6829 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में युवक के कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त, 60 वार्डों की कूड़ा गाड़ियों का किया निरीक्षण

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 286/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में पारंपरिक कला का जलवा, जूनियर-सीनियर वर्ग के विजेता सम्मानित

 

 

 

 

 

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।