1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी में 80 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

 

 

 

 

 

1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें 80 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी, नैनीताल ने किया। इस दौरान भारत सरकार के सहायक निदेशक (जनगणना) अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से जनगणना से संबंधित 40 प्रश्न पूछेंगे। उत्तराखंड में जनगणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि 15 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनरों को जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं, ताकि आगे प्रगणकों को व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके और जनगणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में संपन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

 

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मुकेश नेगी तथा कोऑर्डिनेटर यश और विमलेश द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी गौरव पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

karki
inder