अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, चोरगलिया में एक गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, चोरगलिया में एक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस का एक्शन, 70 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चोरगलिया। नैनीताल जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  NH-309 पर वन विभाग अलर्ट, धनगढ़ी से पनोद पुल तक दिन-रात गश्त तेज; मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को एम्बुश

 

 

 

 

थाना प्रभारी तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेशम सिंह पुत्र दलीप सिंह (43 वर्ष), निवासी ढौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर को 70 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में गूंजे पहाड़ के सुर, मोहन बिष्ट के गीत और नीरज उप्रेती की गायकी ने बांधा समां

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 53/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शंकरपुर भूल में पेड़ों का कत्लेआम! एक-एक कर काटे जा रहे आम के हरे-भरे पेड़, आखिर किसकी शह पर चल रही कुल्हाड़ी?

 

 

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. हेड कांस्टेबल मलखान सिंह
  2. हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर बिष्ट
  3. कांस्टेबल मुस्तफा अंसारी

नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।