उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर में क्रिसमस की रौनक: होटलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

रामनगर में क्रिसमस की रौनक: होटलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के कई होटलों और रिसॉर्ट्स ने खास आयोजनों के जरिए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए इस पर्व को यादगार बना दिया। होटलों में सजावट के लिए भव्य क्रिसमस ट्री, रोशनी, और झांकियां लगाई गईं, जो त्योहार के माहौल को और भी खुशनुमा बना रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैदी फरार, जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर!

 

क्रिसमस के मौके पर होटलों में विशेष डिनर, लाइव म्यूजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे और पूरे माहौल में खुशी और उमंग भर दी।

यह भी पढ़ें 👉  *महिला की गरिमा पर गंदी नजर डालने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, चोरी किये कपड़े बरामद* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का करारा प्रहार*

 

पर्यटकों ने रामनगर में इस खास दिन को प्रकृति के बीच मनाने का आनंद लिया। होटलों ने इस दिन को खास बनाने के लिए केक कटिंग सेरेमनी और रातभर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्थानीय और बाहरी लोग एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  शराबियों पर पौड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन! 10 हुड़दंगी गिरफ्तार, जनसुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी

रामनगर में क्रिसमस का जश्न सभी के लिए प्रेम, खुशी और भाईचारे का संदेश लेकर आया।