उत्तराखंड क्राइम जरा हटके

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान

Spread the love

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधीनस्थों को प्रभावी चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाकर चोरी के सामान, अवैध नशे की खरीद फिरोख्त तथा बाहरी/घुमंतू/संदिग्धों के आवागमन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद के थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाड़ी, मेडिकल स्टोर, शॉप तथा मोबाइल शॉप में वृहद स्तर पर चैकिंग/सत्यापन कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा

 

 

जिस आदेश के क्रम डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीमों द्वारा बीते दिवस देर शाम तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की प्रभावी चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर अनियमितता पाये जाने पर 133 लोगों/संचालकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान कर कुल 40,400 /– रुपए संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जहां पुलिस मौजूद, वहीं वारदात—पीरूमदारा में सिस्टम फेल! #रामनगर में अपराधियों की मौज: पुलिस की पकड़ से बाहर लुटेरे!

सभी कबाड़ी शॉप, मेडिकल स्टोर, गन शॉप तथा मोबाइल शॉप संचालकों को उनके कर्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी। सभी सम्बन्धित को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाये। किसी भी प्रकार पुलिस सहायता के लिये पुलिस टोल फ्री नम्बर 112 पर सम्पर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*