राजनीति उत्तराखंड रामनगर

भाजपा ने घर घर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं से चुनाव प्रचार किया तेज।

Spread the love

भाजपा ने घर घर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं से चुनाव प्रचार किया तेज।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क में जुटे हुए हैं । पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों और आसपास में भाजपा का झंडा लगाकर चुनावी अभियान को तेज कर रहे हैं।

 

 

भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी गणेश रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में अध्यक्ष मदन जोशी के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क के बाद नुक्कड़ सभाओं में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताया जा रहा है। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और सभाओं का दौर जारी है। मालधन मंडल में अध्यक्ष दीपा भारती और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रचार में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनैतिक देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

 

 

 

जल्दी ही यहां स्टार प्रचारक भी जनसभाएं करेंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा विशेष संपर्क अभियान के तहत समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी संगठन द्वारा मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी अपने बूथों पर मतदान के दिन पन्ना प्रमुख के रूप में कार्य की जिम्मेदारी निभायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान से की मुलाकात, हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने का अनुरोध

 

 

 

प्रचार अभियान में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, जिला उपाध्यक्ष रुचि गिरी शर्मा, दीप्ति रावत, ममता गोस्वामी, विजय सुप्याल, दीपक राणा, इंदर लाल, आशीष ठाकुर, आशा बिष्ट, संजीव सैनी, ओमप्रकाश गोला, ओमकार, जयप्रकाश जोशी, किरण रावत, ममता पांडे, निर्मला रावत, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन बिष्ट, कृपाल जोशी, माया रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग ने चलाया स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान *जनपद नैनीताल में 154 वाहनों के चालान एवं 10 वाहन सीज*