नोएडा क्राइम

एक महिला की ईट से कुचलकर की हत्या जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

एक महिला की ईट से कुचलकर की हत्या जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी में मंगलवार रात महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर लगा है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी।बेटे ने आरोपी को रोका तो उसको भी मारने दौड़ा। प्रशांत ने कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अभी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी। उनका बेटा प्रशांत है। वर्ष 2021 में मीनू का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह बेटे के साथ सूरजपुर में रहने लगी थी।  वहां बुलंदशहर के लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

आरोप है कि दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। चार दिन पहले मीनू के ओयो होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए  मीनू को कमरे से बाहर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर कपिल ने महिला को छत से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर जा गिरी। बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि जब उसकी मां गिर गई तो अंकल ने नीचे जाकर ईंट से मां पर वार करने शुरू कर दिए।

आवाज सुनकर वह भी बाहर आया। प्रशांत ने बताया कि कपिल उसकी मां पर ईंट से वार कर रहा था और जब उसने रोका तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच में पता चला है कि चार दिन पहले मीनू नगर के एक ओयो होटल में गई थी। इसकी जानकारी कपिल को लगी तो वो भी वहां पहुंच गया। वहां दोनों में काफी विवाद हुआ। होटल संचालक ने मामला शांत कराया। प्रशांत का कहना है कि मां होटल में मेरठ से आई अपनी महिला मित्र से मिलने गई थी। उसी ने मां को बुलाया था।