उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कैंची धाम और नयना देवी मंदिर में पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के लिए हुईं रवाना।

Spread the love

कैंची धाम और नयना देवी मंदिर में पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के लिए हुईं रवाना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 04 नवम्बर (सू.वि.)।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने जनपद के धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, योजनाओं की सतत निगरानी और समन्वय पर दिया विशेष जोर

 

 

 

 

प्रवास के पहले दिन उन्होंने सुप्रसिद्ध श्री माँ नयना देवी मंदिर एवं कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राष्ट्रपति मुर्मू ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियाँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर टिहरी पुलिस का शिकंजा, 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

 

 

 

अपने प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार

 

राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।