मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद*

*मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद*

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

 

*प्राण प्रतिष्ठा के बाद मां नंदा-सुनंदा के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर व्यवस्था पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर*

 

 

 

*नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

 

*एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल* के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा मेला कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन प्रहार”: रातभर चला बड़ा चेकिंग अभियान, हुड़दंगियों पर शिकंजा—2 मुकदमे, 20 वाहन सीज, 4 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

 

👉 *दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा*

 

मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा

*भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम दर्शन के लिए लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं* की जा रही हैं।

 

👉*कंट्रोल रूम एवं खोया-पाया केंद्र से रखी जा रही निगरानी*

 

मेला क्षेत्र में *कंट्रोल रूम स्थापित* किया गया है, जहां से पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही *खोया- पाया केंद्र* स्थापित किया गया है, ताकि मेले के दौरान बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों अथवा अन्य व्यक्तियों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में हुड़दंग नहीं चलेगा! SSP के निर्देश पर प्रत्याशियों को नियमों का पालन करने की हिदायत

मेला क्षेत्र एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर *सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी* रखी जा रही है। पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

👉*यातायात व्यवस्था को लेकर सड़कों पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस*

 

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा *सुव्यवस्थित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था* सुनिश्चित की जा रही है। नैनीताल रोड अथवा अन्य मार्गों पर कहीं भी यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीमों द्वारा *तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारू कराया जा रहा है।*

पुलिसकर्मी लगातार सड़कों एवं मेला क्षेत्र में तैनात रहकर यातायात एवं भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

👉*श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता*

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

 

नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से समन्वय बनाते हुए उन्हें *मां नंदा-सुनंदा के सरल, सुरक्षित एवं सुगम दर्शन* कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

👉*नैनीताल पुलिस की श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील*

 

नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि—

 

* मेले में अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें।

* छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को अपने साथ रखें तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।

* भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखें और पुलिस/प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

* किसी बच्चे, बुजुर्ग अथवा परिजन के बिछड़ने पर *खोया- पाया केंद्र* से तत्काल संपर्क करें।

* यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करें।

 

 

*मीडिया सैल*

*नैनीताल पुलिस*

karki
inder