गोला पुल पर भारी बारिश के कारण यातायात डायवर्जन लागू, वाहनों का आवागमन बंद

गोला पुल पर भारी बारिश के कारण यातायात डायवर्जन लागू, वाहनों का आवागमन बंद

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

बनभूलपुरा स्थित गोला पुल में भारी बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन बंद होने पर यातायात डायवर्जन प्लान

नोट- यह डायवर्जन प्लान तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

1-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बनभूलपुरा स्थित गोला पुल होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए चंबलपुल से चौपला चौराहा होते हुए ऊंचा पुल तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

 

2- तीनपानी तिराहा से बनभूलपूरा स्थित गोला पुल होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मोती नगर तिराहा / डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड होते हुए लालडॉट तिराहे से कॉल टैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

3- सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन मंडी गेट द्वितीय से सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड से लालडांट तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

4- चोरगलिया से हल्द्वानी,रुद्रपुर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कुंवरपुर -खेड़ा होते हुए काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

karki
inder