नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

नवरात्रि अष्टमी पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

 

 

 

नैनीताल। नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

 

 

एसएसपी एवं उनकी धर्मपत्नी ने कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा उपहार और दक्षिणा भेंट की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

 

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि का यह पावन पर्व समाज में नारी सम्मान, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मां दुर्गा से जनकल्याण, खुशहाली और सभी के सुखमय एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की।

karki
inder