मां नंदा देवी महोत्सव में बिछड़ा 4 वर्षीय मासूम, नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला

मां नंदा देवी महोत्सव में बिछड़ा 4 वर्षीय मासूम, नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला

 

 

 

नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के दौरान भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़े 4 वर्षीय मासूम मनन को नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सूत्रों का बड़ा दावा: पीरूमदारा में सड़क किनारे ढाबों पर छलक रहे जाम, जिम्मेदारों की निगाह से कैसे बच रहा खेल?

 

 

 

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही मेला कंट्रोल रूम और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। एनाउंसमेंट, CCTV फुटेज और सघन तलाश अभियान के जरिए पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला और सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

 

मेला कंट्रोल रूम की ओर से चलाए जा रहे गुमशुदा एवं सामान तलाश अभियान के तहत आज 02 मोबाइल फोन, 01 एटीएम कार्ड, ₹500 नकद और 20 गुम व्यक्तियों को उनके परिजनों अथवा संबंधित स्वामियों से मिलाया गया।

 

 

 

 

मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने नैनीताल पुलिस और मेला कंट्रोल रूम का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट ब्लॉक ने HPV टीकाकरण में हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य

 

नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा मेला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

 

 

karki
inder