उत्तराखंड के IPS प्रहलाद मीणा को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, WCCB में बने संयुक्त निदेशक
🌺 उत्तराखंड से दिल्ली तक नई जिम्मेदारी, IPS प्रहलाद मीणा को हार्दिक बधाई! 🌺
आईपीएस अधिकारी श्री प्रहलाद मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB), दिल्ली में संयुक्त निदेशक (Joint Director) का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
उत्तराखंड में अपने सेवाकाल के दौरान आपने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सेवाएँ दीं, अब उसी अनुभव के साथ राष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालना गौरव का विषय है।
आपका नया दायित्व न केवल आपके लिए बल्कि उत्तराखंड में आपको स्नेह और सम्मान देने वाले सभी लोगों के लिए भी खुशी का अवसर है।
ईश्वर बाबा केदारनाथ की कृपा सदैव आप पर बनाए रखें और आप नई जिम्मेदारी में सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 💐🙏
#PrahladMeenaIPS #WCCB #WildlifeProtection #Uttarakhand #WildlifeConservation
