तीन साल पुराने मामले में जारी वारंट पर कार्रवाई, काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

तीन साल पुराने मामले में जारी वारंट पर कार्रवाई, काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर/हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, सीएम धामी को लिखा पत्र

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने मोहन सिंह सांगा (53 वर्ष), पुत्र नंदन सिंह सांगा, निवासी कैनाल रोड, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

 

 

गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 83/2021, धारा 420 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला फौजदारी वाद संख्या 5298/2022 से संबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बड़ा कांड! खेत में फंदे में फंसकर गुलदार की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप!

 

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक हेमंती मेहता, कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।