होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | हरिद्वार

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में कथित रूप से संचालित देह व्यापार के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत; दूसरी का पैर कटा, बच्चों समेत 12 लोग थे सवार

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को सिडकुल स्थित होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एआई से डरें नहीं, इसे सफलता का साथी बनाएं विद्यार्थी: पीएनजी कॉलेज में विशेषज्ञों ने दिया करियर मंत्र कौशल विकास, तकनीकी दक्षता और सही लक्ष्य निर्धारण को बताया सफलता का आधार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, दीपक पाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद और सुमित सैनी निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल से बरामद दोनों महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ कुमाऊं द्वार महोत्सव, मुख्य अतिथि दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर मोहा मन

 

 

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

होटल में इस तरह की गतिविधि का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।