दीपावली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर; ड्रोन से भी होगी निगरानी

दीपावली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर; ड्रोन से भी होगी निगरानी

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | नैनीताल

दीपावली और धनतेरस के त्योहार को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी का विशेष इंतजाम किया है। हल्द्वानी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) से 233 एक्टिव CCTV कैमरों के जरिए शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़पानी-देवलामल्ला के ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात, अजय भट्ट ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हल्द्वानी पहुंचकर CCTV निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैमरों की कार्यशीलता और लाइव मॉनिटरिंग की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल। प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो होगी जवाबदेही: भावना मेहरा।*

पुलिस बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विशेष सतर्कता बरत रही है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि CCTV कैमरों के जरिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर पड़ते ही संबंधित थाना और चौकी को तत्काल सूचना दी जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

 

 

 

 

उन्होंने एसपी संचार रेवाधर मठपाल को निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने और नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। 233 CCTV कैमरों और ड्रोन की निगरानी के बीच पुलिस का मकसद बाजारों में शांति, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | नैनीताल