रामनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

रामनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

 

 

 

 

शिकायत के बाद हरकत में आया खाद्य सुरक्षा विभाग, थोक और फुटकर विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण

रामनगर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर में छापेमारी और निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बजाजा लाइन, कसेरा लाइन, ज्वाला लाइन, नई लाइन और कोसी रोड स्थित थोक एवं फुटकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को छोड़ प्रेमिका की बाहों में पति! तीन बच्चों को वापस पाने के लिए महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को रामनगर के एक खाद्य कारोबारी के यहां गुड़ को लेकर शिकायत सामने आई थी। इसके बाद विभाग की टीम ने गुड़ के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए गुड़ के पांच खाद्य नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जय देवी मां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली के लिए तैयार किए आकर्षक ऐपण डिजाइन वाले दीये, पारंपरिक कला को बना रहीं स्वरोजगार का माध्यम*

 

 

 

 

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों से विभागीय अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

 

 

 

 

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने, पैक्ड सामग्री पर निर्माण एवं समाप्ति तिथि और बैच नंबर अंकित रखने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा ग्राहकों को बिल देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दुकानों पर FSSAI लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य बताया गया है। खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर भी प्रतिबंध की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत; दूसरी का पैर कटा, बच्चों समेत 12 लोग थे सवार

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।