उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

राज्यपाल ने नैनीताल जनपद के विकास कार्यों और वन सुरक्षा उपायों की ली जानकारी।

Spread the love

राज्यपाल ने नैनीताल जनपद के विकास कार्यों और वन सुरक्षा उपायों की ली जानकारी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

राजभवन, नैनीताल — 27 मई 2025।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने हेतु महिला समूहों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए जिले में अधिक से अधिक होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में उत्तराखंड के 199 मामले होंगे प्रस्तुत

इस दौरान राज्यपाल ने नैनीताल के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी से भी भेंट कर वन विभाग की गतिविधियों, विशेषकर वनाग्नि की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीरूल (सूखी चीड़ पत्तियों) के प्रबंधन के माध्यम से वनाग्नि नियंत्रण के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस दिशा में एक लंबी अवधि की ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद में बोले सीएम धामी: विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।