उत्तराखंड देहरादून सियासत

अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के दिये हैं निर्देश मुख्यमंत्री।

Spread the love
  • मुख्यमंत्री ने सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक से आपदा की स्थिति एवं राहत कार्यों की ली जानकारी।
  • अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के दिये हैं निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सचिव गृह  शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार एवं आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय को बुलाकर सचिवालय में उनसे प्रदेश में आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, जल-विद्युत और आवास परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

 

 

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी की व्यवस्था के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही भी सुनिश्चित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि अतिवृष्टि के कारण सड़के बाधित होने की स्थिति में उनको सुचारू करने में कम से कम समय लिया जाए। उन्होंने पुल टूटने पर बैली ब्रिज बनाकर जल्द से जल्द आवागमन को सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए, कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को पेयजल और विद्युत की सूचारू आपूर्ति हो।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

 

 

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिये हैं। यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं पर मार्ग बाधित होते हैं या आगे कोई खतरा प्रतीत होता है तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला सुरक्षा तैयारियों का ADG लॉ एंड ऑर्डर ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ गोष्ठी*