SSP मंजूनाथ का सख्त संदेश, पुलिस पर हमला करने वालों पर चलेगा कानून का बुलडोजर
रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक
एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी का कड़ा एक्शन, पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा — SSP नैनीताल
चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने वाला बुलेट सवार गिरफ्तार, बुलेट सीज
कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को वाहन चैकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04Z4055 के चालक द्वारा पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस टीम पर हमला करते हुए कांस्टेबल ललित नाथ को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मामले में तत्काल एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़कर निरुद्ध कर लिया। कांस्टेबल ललित नाथ की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 धारा 121(2), 132 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त को आज दिनांक 19.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे उप कारागार हल्द्वानी भेजने के आदेश पारित किए गए।
घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को उपरोक्त अभियोग के साथ साथ MV एक्ट के अंतर्गत भी सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सुलेमान पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी वार्ड नंबर-14, सफदर का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष (AC रिपेयरिंग का कार्य करता है।)
एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पुलिस पर हमला करने, कानून हाथ में लेने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।
👮♂️ पुलिस टीम
SI कृपाल सिंह हीरानगर
HC मनोज कुमार





