उत्तराखंड उत्तरकाशी क्राइम

उत्तराखंड के गंगनानी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 27 घायल।

Spread the love

उत्तराखंड के गंगनानी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 27 घायल।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड में गंगोत्री धाम से यात्रा कर लौट रही गुजरात के यात्रियों की एक बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास खाई में गिर गई। इस बस में 35 यात्री सवार थे। बस दुर्घटना में 27 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। जबकि आपदा प्रबंधक स्वयंसेवी के मुताबिक 7 यात्रियों की जान चली गई। एक यात्री अभी भी बस में फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी अलर्ट मोड मेंसंवेदनशील इलाकों में खुद किया निरीक्षण, पुलिस फोर्स को सख्त निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को गंगोत्री राजमार्ग पर गंगनानी में हुई बस दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी नजर रखने को कहा है।

 

 

उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत आने वाले गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर बात की और घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने के लिए कहा गया है। गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  *देवभूमि में शांति सर्वोपरि: सड़कों व सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ नहीं, खुले में कुर्बानी नहीं, सोशल मीडिया पर उन्माद नहीं — कप्तान मंजुनाथ टीसी की दो टूक* *देवभूमि में भाई-चारे से मनाएं त्यौहार, अराजकता और गुंडागर्दी नहीं चलेगी* *मस्जिद परिसर व ईदगाह में होगी नमाज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और कुर्बानी के फोटो-वीडियो प्रसारित करने वालों पर पैनी नज़र, होगी कड़ी कार्यवाही*