उत्तराखंड क्राइम

पिथौरागढ़ हादसा: अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल।

Spread the love

पिथौरागढ़ हादसा: अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिथौरागढ़, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चल रही एक सवारी मैक्स जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *मदरसन कंपनी विवाद खत्म: श्रमिकों का अनशन खत्म, काम पर लौटने का निर्णय, पुलिस व प्रशासन की मध्यस्थता सफल* *20-30 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, कुछ हिरासत में* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की सराहना की*

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन एक पुल के समीप पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन कई फीट नीचे नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

रेस्क्यू कार्य में जुटी टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में सवार घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शोक की लहर

इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना की भयावहता से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और सहायता के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर तक पहुंचेगी मोबाइल नेटवर्क और बिजली, सांसद अजय भट्ट की पहल।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।