उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

सड़क पर सख्ती: 79 वाहन चालान, एक जब्त — परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।

Spread the love

सड़क पर सख्ती: 79 वाहन चालान, एक जब्त — परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा मंगलवार को हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 79 वाहनों के चालान काटे गए तथा एक वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

अभियान का संचालन हल्द्वानी-भीमताल-भवाली, हल्द्वानी-कालाढूंगी तथा हल्द्वानी गैस गोदाम मार्ग पर किया गया। कार्रवाई के दौरान टैक्सी, मैक्सी, बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और कारों सहित विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान नो पार्किंग, निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग न करना, ओवरलोडिंग, टैक्स, फिटनेस एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन जैसे मामलों में चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

इस अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पांडे और श्रीमती अनुभा आर्य ने किया। इनके साथ परिवहन निरीक्षक  गिरीश कांडपाल, नंदन रावत तथा सहायक परिवहन निरीक्षक  चंदन सुप्याल, श्री चंदन ठेला,  अरविंद ह्यांकि,  अनिल कार्की,  गोधन सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्रवाई में परिवहन आरक्षी सुश्री हंसी, प्रकाश और  पवन की भी सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस कप्तान की अनोखी पहल — SSP मंजूनाथ टीसी ने खुद शुरू किया ईंधन बचाओ अभियान* *पैदल चलकर दिया सादगी और जिम्मेदारी का संदेश जनता से ईंधन बचाने की अपील*

डॉ. गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो।