क्राइम गुरुग्राम

“गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

Spread the love

 

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

गुरुग्राम। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर तड़के सुबह करीब 5:30 बजे फायरिंग हुई। घटना के वक्त घर पर एल्विश की मां सुषमा यादव मौजूद थीं, जबकि एल्विश खुद घर पर नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  सडीएम, सीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, तीन हमलावर बाइक पर आए थे। इनमें से दो ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और तीसरा थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एल्विश यादव के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

📌 घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस DVR कब्जे में लेकर जांच कर रही है। फिलहाल घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?

👉 पुलिस किसी गैंग की संलिप्तता से इंकार नहीं कर रही है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।