नैनीताल पुलिस ने एनसीसी कैंप के बच्चों को पढ़ाया यातायात/साइबर अवेयरनेस का पाठ, स्वयं जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए किया प्रेरित।

नैनीताल पुलिस ने एनसीसी कैंप के बच्चों को पढ़ाया यातायात/साइबर अवेयरनेस का पाठ, स्वयं जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए किया प्रेरित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 22-07-2024 को *निरीक्षक यातायात शिवराज सिंह बिष्ट* कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह कंबोज व पुलिस टीम द्वारा आर्मी कैंप रानीबाग काठगोदाम में *NCC के लगभग 300 कैडेटो* को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा *साईबर सैल के का0 पंकज साही व साईबर वलिंटर अजहर द्वारा* जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर NCC कैडिटों एवं स्टॉफ को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

कार्यक्रम में सभी को *यातायात नियमों का पालन* करने हेतु एवं नशे में/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड वाहन न चलाने/ मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु निर्देशित किया गया एवं हमेशा यातायात नियमों का पालन करने एवं *अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

● वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी न देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए बता कर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

● इस दौरान महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

● सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

karki
inder