उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“एक पेड़ माँ के नाम” बना जनआंदोलन, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी।

Spread the love

“एक पेड़ माँ के नाम” बना जनआंदोलन, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, मानसून काल में झीलों के संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से “Our Lakes, Our Heritage” थीम के तहत वन विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार को सातताल (भीमताल) में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ. धीरज पांडे ने किया। यह अभियान 31 जुलाई 2025 तक चलेगा और मानसून भर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नैनीताल वन प्रभाग की सभी प्रमुख झीलों एवं उनके जलागम क्षेत्रों में वृहद पौधारोपण किया जाएगा। इसमें पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों सहित फलदार पौधे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंकज आत्महत्या प्रकरण में सियासत तेज, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मुख्य वन संरक्षक डॉ. पांडे ने जानकारी दी कि आगामी हरेला पर्व 16 जुलाई को कुमाऊँ क्षेत्र में 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यह जनसहभागिता पर आधारित एक व्यापक हरित पहल है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक जलस्रोतों की रक्षा और स्थानीय पारिस्थितिकी संतुलन को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और पर्यावरण चेतना का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम में एसडीओ वन ममता चंद, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, भगवती प्रसाद जोशी सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।