उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

जनपद नैनीताल: चेकिंग में दो अपराधी धरे गए, एक चाकू के साथ, दूसरा शराब के साथ।

Spread the love

जनपद नैनीताल: चेकिंग में दो अपराधी धरे गए, एक चाकू के साथ, दूसरा शराब के साथ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी (नैनीताल), 5 अगस्त 2025।
जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को नाजायज चाकू के साथ, जबकि दूसरे को 96 पाउच अवैध देसी शराब के साथ दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं

 

 

 

नाजायज चाकू लेकर घूम रहा था युवक

दिनांक 05 अगस्त को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने स्लॉटर हाउस के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्वर्गीय त्रिलोचन बेलवाल निवासी लक्ष्मणपुर चौराहा, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, युवक लोगों को डराने-धमकाने की नीयत से अवैध चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूम रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और थाना बनभूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:

कांस्टेबल मोहम्मद अतहर

कांस्टेबल विनोद नाथ

 

 

 

96 पाउच अवैध देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इसी क्रम में, 04 अगस्त को गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 पाउच माल्टा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

 

 

 

 

अभियुक्त की पहचान हेम चंद भट्ट पुत्र गोपाल दत्त निवासी देवला तल्ला, पजाया कुंवरपुर, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

कांस्टेबल नरेंद्र गिरी

कांस्टेबल शिवम कुमार