उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल हल्द्वानी

मतदान सामग्री के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान।

Spread the love

मतदान सामग्री के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के लिए मतदान की तैयारियाँ अंतिम दौर में हैं। रविवार को जिलेभर से पोलिंग पार्टियां आवश्यक मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में उत्तराखंड के 199 मामले होंगे प्रस्तुत

प्रशासन द्वारा मतदान कार्मिकों को बैलेट बॉक्स, मतदाता सूची, स्टेशनरी किट और अन्य जरूरी सामग्री सौंपी गई। साथ ही सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गई है ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा

अधिकारियों ने बताया कि मतदान दलों को पहले ही आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, और सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी’