उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वादीनी नूरजहां पत्नी नासिर निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी की तहरीर पर 23 अक्टूबर 2025 को थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 382/25 धारा 109/190/191(2)/115(2)/351(3)/352/61(2)/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने 31 अक्टूबर 2025 को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल नहीं, शॉपिंग मॉल!” निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन।

 

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्याम सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम टेड़ा तथा विशाल उर्फ विकास पुत्र शिव पूजन प्रसाद निवासी कंचनपुर छोई, थाना रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

— मीडिया सैल, जनपद नैनीताल