उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार।

Spread the love

बनभूलपुरा पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद के निर्देशन में जनपद में *मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम* व *आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न* कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व* में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गश्त के दोराने *01 व्यक्ति अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

 

पुलिस टीम द्वारा *दिलबर पुत्र असकर हुसेन* निवासी मलिक का बगीचा थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष के *कब्जे से 11.64 ग्राम स्मैक* गोलाबाईपास प्रतीक्षालय के पास, थाना बनभूलपुरा नैनीताल से *गिरफ्तार* किया गया। जिसके विरुद्ध *एफआईआर नं0-11/2025, पारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

 

 

 

*पुलिस टीम-*

1-उ0नि मोनी टम्टा
2- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3- कानि0 सुनील कुमार
4- कानि0 महबूब आलम