उत्तराखंड क्राइम रामनगर

सीटीआर के दैनिक श्रमिक को कॉर्बेट के बाघ ने बनाया अपना निवाला आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को किया जाम।

Spread the love

सीटीआर के दैनिक श्रमिक को कॉर्बेट के बाघ ने बनाया अपना निवाला आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को किया जाम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कंपाउंड नंबर 10 में बाघ ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात दैनिक श्रमिक की बाघ के हमले में हुई मौत हो गयी। ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मार्ग पर वन चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए किया जाम लगा दिया। ग्रामीण बाघ को गोली मारने की जिद पर अड़े थे। मौके पर पहुचे पार्क वार्डन व अन्य कर्मियों को गुस्साए ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री हाईवे पर झरने का रौद्र रूप, सड़क बनी नदी, वाहनों के पहिए थमे

 

 

 

 

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानिया बीट कंपाउंड नंबर 10 में गुरुवार शाम बाघ के हमले में छुट्टी पर घर आये 38 वर्षीय प्रेम पुत्र इंदर लाल निवासी साँवल्दें नेपाली बस्ती घर के पास ही जंगल में लकड़ी लेने गया था इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें प्रेम की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि बाघ ने प्रेम का कुछ शरीर का अंग भी खा लिया था, बताया जा रहा है कि जब मौके पर वनकर्मी और ग्रामीण पहुंचे तो बाघ प्रेम के शरीर के पास ही बैठा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में चल रहे सड़क और सीवरेज कामों का जिलाधिकारी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

 

 

 

 

वह कर्मियो द्वारा दो राउंड हवाई फायर करने के बाद बाघ प्रेम को छोड़ जंगल की ओर भाग गया,गौरतलब है कि प्रेम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में पिछले कई वर्षों से कार्यरत था और गुरुवार छुट्टी पर घर पर ही था, वहीं जब शाम घर के पास ही प्रेम लकड़ी काटने गया था तो उसके साथ यह हादसा हो गया। के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मुख्य मार्ग पर वन चौकी के सामने सब रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

 

 

 

ग्रामीणों की मांग है कि उक्त बाघ को पड़कर गोली मारी जाए ,उन्होंने कहा कि जब तक उक्त बाघ को पकड़ा नही जाएगा वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर मौके पर पहुचे कॉर्बेट के पार्क वार्डन की भी ग्रामीणों ने नही सुनी उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सीटीआर प्रशासन फिलहाल पिंजरा लगाने की कोशिश में जुटा था।

 

 

 

 

वहीं घटना के बाद मृतक 38 वर्षीय प्रेम के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे बताए जाते है।