उत्तर प्रदेश क्राइम

सर्पदंश से दो मासूम बहनों की हुई मौत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

 बैरपुर ग्राम पंचायत के सागरदह टोला में शनिवार की रात सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। सर्पदंश की जानकारी के बाद परिवार वाले घण्टों तक गांव में ही उपचार कराते रहे। कोई राहत न मिलने पर सुबह लेकर अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार

 

 

घटना से लोग सहम गए हैं। लड़कियों ने मां को बताया कि उन्हें कुछ काट लिया है। तब परिवार वालों ने इधर उधर देखा तो पाया कि सर्प उनके कमरे से बाहर निकल रहा है। इस बीच दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना CCTV और फायर सिलेंडर दौड़ रहीं थीं स्कूल बसें, ARTO ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

 

 

 

घबराई मां ने अपने पति संजय को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे संजय ने अपने निजी साधन से गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज कराने लगे। हालत बिगड़ती देख परिजन रविवार की सुबह लगभग 7 बजे दोनो बहनों को लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि उसकी एक बिटिया की अभी तीन महीने पूर्व ही मौत हो चुकी है। उसे चार बेटी और एक बेटा था। उधर मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*