उत्तर प्रदेश क्राइम मुरादाबाद

पति ने अपनी पत्नी को पहले सीने से लगाया, फिर उसकी पीठ में तमंचा सटाकर मार दी गोली, दोनो की मोके पर ही हो गई मौत।

Spread the love

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पहले सीने से लगाया। फिर उसकी पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली पत्नी के शरीर को चीरते हुए पति के सीने में जाकर घुस गई। इससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो साली की शादी में मोबाइल गुम होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

मृतक पति-पत्नी की एक बेटी और तीन बेटे हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं। यह मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है। गांव निवासी अनेक सिंह (37) और सुमन चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले अनेक सिंह परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जनपद के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में शामिल होने आया था।

 

 

शादी समारोह में उसका मोबाइल गुम हो गया था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साली की शादी समारोह से लौटने के बाद मंगलवार रात भी अनेक सिंह ने अपने घर में पहले तंत्र क्रिया की थी। उसके बाद उसने पत्नी सुमन को पास बुलाया और फिर गले लगाकर उसकी पीठ पर तमंटा सटाकर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

वहीं, गोली पत्नी के सीने को चीरते हुए अनेक सिंह के सीने में जा लगी। गोली चलने की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों के इलाज के लिए बिलारी सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बिलारी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और मौके से सबूत एकत्र किए और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी देहात संदीप कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्चे अपनी मां और बाप के साथ हुई घटना के चश्मदीद हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात को मां और पिता के बीच विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

लड़ाई-झगड़े का शोर सुनकर बच्चों की आंख खुली थी और उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवास आई थी। पुलिस के मुताबिक, घर में एक चौकी पर काली देवी की मूर्ति रखी थी। चौकी पर कुछ मंत्र भी लिखे थे। एक आरती की थाली थी। दीपक भी जला था। अनेक पाल के एक पैर में महावर लगी थी।