उत्तर प्रदेश क्राइम मुरादाबाद

पति के जहरीला पदार्थ खाने के बाद, पत्नी ने गृह क्लेश के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम खंड साल में आज शाम एक विवाहिता ने गृह कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं 10 जून को मृतका के पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, उसका उपचार चला रहा हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम खंड साल निवासी राहुल कुमार ने 10 जून को घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे जिला अस्पताल के बाद एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार शाम राहुल की पत्नी वाणी ने गले में रस्सी का फंदा डालकर छत के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे कांठ थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीती 8 जून को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके चलते 10 जून को राहुल ने जहर खा लिया था, उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।