उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

शुगर मिल सितारगंज के गन्ना पेराई सत्र-2023-24 का जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने  विधिवत पूजा अर्चना कर वायलर में गन्ना डाल कर शुभारम्भ किया।

Spread the love

शुगर मिल सितारगंज के गन्ना पेराई सत्र-2023-24 का जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने  विधिवत पूजा अर्चना कर वायलर में गन्ना डाल कर शुभारम्भ किया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

सितारगंज 18 नवम्बर 2023- शुगर मिल सितारगंज के गन्ना पेराई सत्र-2023-24 का जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को विधिवत पूज अर्चना कर वायलर में गन्ना डाल कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शुगर मिल में काफी पुरानी मशीने होने के कारण गन्ना पेराई सत्र के दौरान कई तरह की दिक्कते आती थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

जिससे किसानो को अनेकों परेशनियों से जूझना पड़ रहा था इसको ध्यान में रखते हुये चीनी मिल को लीज पर दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रबन्धक द्वारा बताया गया है कि शुगर मिल में मशीनों को आधुनिकरण कर नई मशीने भी लगायी जा रही है जिससे पहले 25 कुन्तल प्रतिदिन गन्ना पेराई होता था अब 32 कुन्तल प्रतिदिन गन्ना पेराई हो सकेगा। उन्होने कहा कि चीनी मिल आधुनिकरण होने से किसानो का गन्ना समय से सप्लाई होगा और गन्ने का भुगतान भी समय से होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

 

 

उन्होने कहा कि प्रबन्धक द्वारा चीनी मिल में नये प्लांट भी लगाया जायेगा जिससे कि आने वाले दिनों में कम समय में और अधिक गन्ने की पेराई हो सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी मिल लीज धारक द्वारा सरकार को पांच रूपया प्रति कुन्तल उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि गन्ना किसानो को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस दौरान किसानो ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल राजीव लोचन शर्मा, किसान स0 लख्खा सिंह, बलराज सिंह, प्रकाश तिवारी, राजू यादव, जगदीश सिंह जिम्मी आदि उपस्थित थे।
———————————–
जिला सूचना अधिकारी उधमसिंह नगर फोन नं- 05944-250890

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान