Uncategorized उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“रामनगर में पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति की मासिक बैठक: समस्याओं का समाधान और नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत”

Spread the love

“रामनगर में पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति की मासिक बैठक: समस्याओं का समाधान और नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

रामनगर में आज़ पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,आज़ दिनांक 26 जून 2024 को नव नियुक्त, रामनगर सैनिक कल्याण एव उत्थान समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह,उपाध्यक्ष बालम सिंह डंगवाल,ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा नव नियुक्त सैनिक कल्यान एवम उत्थान समिति के सभी नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया,मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा मीटिंग मे आये सभी वीर नारियो व पूर्व सैनिको से जानकारी लेते हेतु समस्याओं को पूछा गया,व सभी समस्याओ को अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत को बताया ,जिस पर मीटिंग मे आये अन्य वीर नारियो व पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं को अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखा गया,जिसमें से कुछ समस्याओं का त्वरित ही निर्वारण कर दिया गया,सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा उपनल की कई रिक्त पदों पर सही समय से भर्तियां ना होने की बात को सबके समक्ष रखा गया जिस पर उचित कार्यवाही की माँग की,

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं।

 

 

अध्यक्ष कुलवंत रावत व ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल द्वारा मिलन केंद्र के साज सज्जा के सामान हेतु मांगी गयी आवश्यक सामग्री पर अपनें विचार रखे गए,ततपश्चात मीटिंग में उपस्थित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी सूबे मेजर सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए, आज़ बैठक मे उपाध्यक्ष बालम सिंह डंगवाल,ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,संगठन मंत्री भारत बंधु,सदस्य संगठन भारत सिंह रावत (सेना मैडल), बहादुर सिंह भंडारी (सेना मैडल),भगवत सिंह चौहान,बालम सिंह डंगवाल, हरेन्द्र सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट,चंद्र मोहन खाती,आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  . गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा: सड़कों की मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश