उत्तराखंड देहरादून सियासत

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

Spread the love

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

रोशनी पाण्डेय प्रधान सम्पादक 

 



खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई की तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

 

 

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही एक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

यह भी पढ़ें 👉  *"बाबा के दरबार मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे श्रद्धालु* *शटल सेवाओं से लगातार पहुंच रहे भक्त, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी मे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी मिसाल*