उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“शिक्षकों का धरना: देहरादून में सरकारी वादाखिलाफी के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ की रैली

Spread the love

“शिक्षकों का धरना: देहरादून में सरकारी वादाखिलाफी के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ की रैली

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 8 अक्तूबर को देहरादून में होने जा रही राजकीय शिक्षक संघ की रैली के लिए शिक्षकों के जत्थे प्रस्थान करने लगे हैं उपरोक्त जानकारी शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने दी।  मठपाल के अनुसार शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत जी के साथ संगठन की कई दौर की वार्ताओं के पश्चात अनेक मुद्दों पर लिखित सहमति बनी परंतु जब उन मुद्दों पर आदेश निकालने की बारी आई तो विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं जिसके चलते संगठन को मजबूरन आंदोलनात्मक पहलकदमी लेनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस, ड्यूटी के दौरान मिला खोया पर्स सही मालिक को लौटाया

 

उन्होंने कहा रैली में सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी करो,5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित करो,पुरानी पेंशन बहाल करो,स्थानांतरण की म्युचल और अंतर मंडलीय सूची जारी करो जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर देहरादून के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। भिकियासैंण से ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

बालादत्त शर्मा गीता तड़ागी, हेमलता अनुज बंसल, राजेंद्र मनराल ,प्रकाश चन्द्र रवाना हो चुके हैं जबकि रामनगर से ब्लाक अध्यक्ष संजीव शर्मा व मंत्री अनिल कड़ाकोटि के नेतृत्व में शिक्षक प्रस्थान करेंगे।कुमाऊं के सभी जिलों से सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक अपनी जनपदीय कार्यकारिणी के दिशानिर्देशन में रैली में भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत