उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

कृतज्ञ राष्ट्र ने दूरदर्शी सोच के राजीव को याद कर श्रद्धांजलि दी, कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

कृतज्ञ राष्ट्र ने दूरदर्शी सोच के राजीव को याद कर श्रद्धांजलि दी, कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर। आधुनिक भारत के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

 

अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिवंगत राजीव गांधी द्वारा देश के विकास के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें युगांतकारी और दूरदर्शी सोच का नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि यदि काल ने उन्हें असमय देश से नहीं छीना होता तो देश की स्थिति आज स्वर्णिम होती।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

 

 

इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में टेलीकॉम-कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने एक ही कार्यकाल में मताधिकार के प्रयोग की उम्र 18 वर्ष, महिलाओं को पंचायतों और निगमों में आरक्षण, पंचायती राज की स्थापना, 21साल में युवाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार देने, हर जिले में नवोदय विद्यालय की स्थापना जैसे युगांतकारी निर्णय लेकर देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।

 

 

जबकि मौजूदा मोदी सरकार अपने दो कार्यकाल में भी केवल कांग्रेस और आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले नेहरू को बदनाम करने से आगे नहीं बढ़ पाई है। जितना कर्जा देश पर पिछले सत्तर साल में नहीं हुआ, उससे अधिक मोदी सरकार ने इन दस सालों लेकर आने वाली कई पीढ़ियों तक को कर्ज के जंजाल में फंसा दिया है। देश को रोजगार देने वाले सभी सरकारी सेक्टर्स को बेचकर हर जगह युवाओं को अस्थाई नौकरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। सरकार हर काम ऐसे कर रही है जैसे कोई शत्रु किसी से अपना बदला ले रहा हो। ऐसी निर्दयी सरकार के रहते देश की जनता अंधकारमय भविष्य की दलदल में धंसती रहेगी। इसलिए इस सरकार को उखाड़ना प्रत्येक देशवासी का न केवल कर्तव्य है बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए भी इन्हें सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस उषा जोशी, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, सतेस्वेरी रावत, बीना रावत, मौ. हाशिम, दीपक मसीह, कृपाल सिंह रावत, पंकज पाण्डे, चांद खान, महेन्द्र रावत, आफाक हुसैन, बालिराम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, महेश पाण्डे, मौ. अफजल, कैलाश त्रिपाठी, सुमित तिवारी, गुलाम सादिक, लीलाधर जोशी, नदीम कुरैशी, रवि ठाकुर, मौ. रईस, अमरजोत सिंह, राजेंद्र बिष्ट, नवीन सनवाल, पूरन बिष्ट, अंकुश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रताप रौतेला, असलम सिद्दीकी, रघुवर दत्त चौनियाल, जावेद खान, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन