उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

बॉलीवुड कलाकार सोमांश दिखेंगे वेब सीरीज मे।

Spread the love

बॉलीवुड कलाकार सोमांश दिखेंगे वेब सीरीज मे।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

उत्तराखंड के सबसे छोटे कलाकार और बॉलीवुड के उभरते हुवे सितारे रामनगर शहर के लिटिल चैम्प सोमांश सिंह डंगवाल, जो की आयु 6 वर्ष से बॉलीवुड मे काम कर रहे है,जल्द ही अभिनेता रवि किशन जी के साँथ वेब सीरीज *मामला लीगल है* मे उनके पुत्र के किरदार मे दिखाई देंगें,हम बताते हुवे चले की सोमांश का जन्म वर्ष 2014 मे रामनगर मे हुवा, बचपन से ही प्रतिभाशाली होने की वजह से, सोमांश ने उत्तराखंड मे कार्यक्रमो मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

 

 

सोमांश का पहला नेशनल टीवी कार्यक्रम कलर्स टीवी पर डांस दीवाने सीजन 3 प्रदर्शित हुवा था, जिसमे सोमांश द्वारा अपनें डांस व शायरी का जलवा दिखाया गया ,शहर के सबसे छोटे कलाकार सोमांश पिछले दो वर्ष से मुंबई मे रह रहे है, जहाँ वह कलर्स टीवी के कार्यक्रम डांस दीवाने रियलीटी शो के बाद से कलर्स टीवी कलाकार बतौर कार्य कर रहे है,उनके द्वारा पिछले दो सालो मे कई रियलिटी शो व ऐड में काम किया गया है, जिसमें डांस दीवाने,झलक दिखलाजा, बिग पिक्चर, बिग बॉस, खतरा खतरा, हुनरबाज,यसोमती के नंदलाला, बाते कुछ अनकही सी, किचन की जंग जैसे कई सुपरहिट कार्यक्रम शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  सर्वाइकल कैंसर पर बड़ा वार: पीएम मोदी ने लॉन्च किया एचपीवी अभियान, धामी ने की जागरूकता की अपील

 

 

 

 

उनके द्वारा बहुत सारे एड फिल्म भी करी गई हैं, जिसमें मेडिबडी, ग्लास लाइंड फेस्ट, फ्लिपकार्ट, कैंपस,डेल, हंगामा, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, टाटा नेक्सॉन, सेंसोडायन आदि सुपर हिट ऐड है, उनके द्वारा इमेजॉन प्राइम पर शार्ट मूवी भी करी गयी है,वो कई बड़े कलाकारों के साँथ एल्बम सांग भी कर चुके है,जिसमे हनी सिंह, युलीयावंतुर, नीति मोहन,सिद्धांत कपूर,आकाशा सिंह जैसे बड़े कलाकार शामिल है,उन्होने बताया बड़े पर्दे पर हिंदी मूवी क्रोम प्रोडक्शन की ट्रॉयल पीरियड पर बॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साँथ वो काम कर चुके है ,सोमांश द्वारा बताया गया अभी कैप्टेन टीवी पर चल रहे कार्यक्रम यशोमती के नंदलाला मे कृष्ण के मित्र उज्जवल की व दंगल टीवी मे किचन की जंग कार्यक्रम मे जज की भूमिका निभा रहे है, उन्होने बताया साँथ ही कुछ और भी मूवी और कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami

 

 

 

वहीं बातचीत मे उनके पिता सभासद नगरपालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल अपनें पुत्र की इस क़ामयाबी से खासा उत्साहित और प्रसन्न है , उनका कहना है की शहर व प्रदेश का हर बच्चा कुछ ना कुछ नया करके अपना, अपनें माता पिता का और शहर का नाम रोशन करे, जिससे शहर का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को गौरनवित महसूस करे,और सभी मिलकर शहर, प्रदेश व देश को हमेशा विश्व मे नित नई ऊचाईया दे।अंत मे उन्होंने शहर के सभी कलाकार बच्चों को शुभकामनायें प्रेषित की है।