उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

Spread the love

रामनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

📰
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान 6 वाहनों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे CM धामी, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 

 

 

प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा डी.डी.आर. के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल और रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा यह कार्रवाई की गई।

 

 

 

संयुक्त गश्त के दौरान जुड़का क्षेत्र से एक डंपर (UK18CA 1957) को बिना अभिवहन पास/रॉयल्टी के पकड़ा गया। इसके अलावा नदी क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली तथा गुलजारपुर बंद क्षेत्र से एक 10 टायरा डंपर (UK18CA 1850) को भी कब्जे में लिया गया।
सभी छह वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय और जनकल्याण अब गांव की चौखट तक